मुरादाबाद। वकीलों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को अदालतों में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। इस कारण आजम खां द्वारा अदालत की अवमानना के मुकदमे में भी सुनवाई नहीं हुई। अदालत ने अब सुनवाई के लिए दो नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
थाना छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान भड़काऊ भाषण देने व मार्ग अवरुद्ध कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हो रही है। सुनवाई के दौरान सांसद आजम खां अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उनको कई बार सम्मन भी जारी किया गया था। अदालत के आदेश पर सांसद आजम खां पर कोर्ट की अवमानना का एक और मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी सुनवाई भी एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में हो रही है। वकीलों की हड़ताल के चलते मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए अब दो नवंबर की तिथि नियत की गई है। ब्यूरो