फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की भूमि से कब्जा हटाने के लिए 143 दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। मुरादाबाद डिपो बस स्टैंड के सामने से डबल फाटक पुल तक 143 दुकानदारों को एक सप्ताह में कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है। रेलवे ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला दिया है। कहा है कि यदि सप्ताहभर में दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया तो रेलवे पुलिस बल की मदद से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही इंजीनियरिंग विभाग की एक टीम स्टेशन रोड पर दुकानदारों से वार्ता के लिए पहुंची। नियमों का हवाला देते हुए उनसे जल्द से जल्द कब्जा हटाने की अपील की। इसके बाद दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया। कुछ दुकानदारों ने कई वर्षों से रेलवे की भूमि पर दुकान चलाने की बात कहकर विरोध किया, लेकिन कोर्ट की गाइडलाइन के कारण अंत में उन्हें चुप्पी साधनी पड़ी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यदि दुकानदारों ने खुद कब्जा नहीं हटाया तो रेलवे द्वारा जबरन हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें