फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत....

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा और पीछे बैठी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस को कार से शराब की बोतलें, नमकीन और गिलास मिले हैं। चालक और उसके साथियों ने कार में बार बना रखी थी। घायल भाई-बहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के मोहल्ला सराय गुलजारीमल निवासी राशिद पीतल कारीगर हैं। राशिद ने बताया कि कांठ में उनकी बहन रहती हैं। सोमवार को बहन के देवर के परिवार में शादी थी। राशिद अपने परिवार के साथ शादी में शिरकत करने गए थे। सोमवार रात राशिद की पत्नी शन्नो परवीन, बेटी कहकशा और बेटे अहमद राजा के साथ बाइक से घर लौट रहीं थीं। जबकि राशिद रोडवेज बस से घर के लिए निकले थे। रात करीब सवा दस बजे अगवानपुर दीवान शुगर मिल के सामने पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला शन्नो परवीन, उसका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक अपने साथियों के साथ कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
सूचना मिलने पर अगवानपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और कार को कब्जे में ले लिया। कार से पुलिस को शराब की बोतलें, नमकीन और गिलास मिले हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वो घायल भाई-बहन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला के शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। कार के नंबर के जरिये चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें