फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनों का ओवरडोज फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वैक्सीन की फर्जी डोज के मामले में तहरीर देने के नौ दिनों के ओवरडोज केबाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच तक नहीं शुरू की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी तहरीर देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से कोरोना सुरक्षा चक्र के टूटने का खतरा भी पैदा हो गया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर को टीकाकरण में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था। बिना टीकाकरण 200 रुपये लेकर सर्टिफिकेट जारी करने का ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में लालबाग इलाके में 200 रुपये लेकर टीका लगवाए बिना सर्टिफिकेट जारी होने की बात सामने आई थी। भाजपा नेता ने वायरल ऑडियो के आधार पर सीएमओ से शिकायत की थी। विभाग तीन दिनों तक अपने स्तर पर छानबीन करता रहा। 19 दिसंबर को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने मुगलपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि नौ दिन बाद भी पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इतना जरूर है कि एलआईयू की टीम ने डीआईओ कार्यालय से संपर्क कर प्रकरण की जानकारी ली थी। पुलिस की निष्क्रियता से अब ये प्रकरण ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि मुगलपुरा थाने में तहरीर दिए नौ दिन हो गए, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें