फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के मंगेतर को फोन पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र निवासी युवती के मंगेतर को किसी ने फोन कर धमकी दी है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर रिश्ता नहीं तोड़ा तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। युवती के पिता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता रामपुर जनपद के गांव निवासी युवक के साथ तय किया है। आठ दिसंबर को बेटी के मंगेतर के भाई ने उन्हें फोन पर बताया कि कोई उसे व उसके भाई को फोन पर धमकियां दे रहा है। वह रिश्ता तोड़ने के लिए उन पर दबाव बना रहा है। साथ ही वह धमकी दे रहा है कि अगर रिश्ता नहीं तोड़ा तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। आरोपी ने 22 दिसंबर को फिर से मंगेतर और उसके भाई को व्हाट्सएप पर अश्लील रिकार्डिंग भेजी। इसमें उसने धमकी दी कि यदि रिश्ता हो भी गया तो मैं लड़की को अगवा कर ले जाऊंगा। पिता का कहना है कि आरोपी की इस हरकत की वजह से बेटी अवसाद में आ गई है। उन्हें डर है कि कहीं बेेटी कोई कदम न उठा ले। एसएसपी बबलू कुमार साइबर क्राइम सेल को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें