फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न ट्रेवल हिस्ट्री, न घर में पॉजिटिव केस फिर भी हो गए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में मिले 19 संक्रमितों में से पांच की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इनके परिवार में भी कोई संक्रमित नहीं मिला है। ऐसे में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि कोरोना के कैरियर आपके घर तक पहुंचने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दूध सब्जी वालों के कैरियर बनने और संक्रमितों के ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन दो चार मरीज हर दिन मिलने लगे हैं। अभी तक जिले में 19 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम के मुतबिक जांच पड़ताल चौदह संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री पाई गई है। इन मरीजों ने दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, बेंगलुरु की यात्रा की थी। लेकिन पांच मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। काउंसिलिंग में परिजनों ने मरीज के घर से बाहर नहीं जाने की बात बताई। परिवार में भी कोई संक्रमित नहीं मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घर आने वाले कोरोना के कैरियर हो सकते हैं। या फिर मरीजाें ने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपाई हो। फिलहाल एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग संक्रमण के कैरियर बनने लगे हैं।
- पांच पॉजिटिव मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मरीजों ने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपाई होगी या फिर इन मरीजों के आने जाने वाले लोग कोरोना के कैरियर बने होंगे। सर्दी जुकाम या गले में खराश होने पर जांच जरूर कराएं। - डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें