फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रहमतनगर में शुक्रवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे तो महिला की लाश घर में पड़ी थी, जबकि उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य फरार हो चुके थे। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के करबला गली नंबर 2 निवासी शफीक अहमद की बेटी रूबी (32) आठ साल पहले रहमतनगर गली नंबर 8 निवासी आसिफ से प्रेम विवाह किया था। पिता शफीक ने कटघर पुलिस को बताया कि शुक्रवार उन्हें सूचना मिली की रूबी की मौत हो गई है। मायके वाले वाले मौके पर पहुंचे तो रूबी की लाश पड़ी थी, जबकि उसका पति और अन्य ससुराल वाले गायब थे। रूबी की तीनों बेटियां भी नहीं थीं। शफीक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में चोट लगने के कारण लीवर फटने से मौत की पुष्टि हुई है। कटघर आरपी शर्मा ने बताया किपोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें