फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए हत्या: पीट-पीटकर 22 वर्षीय पत्नी को मार डाला, बाइक नहीं देने से नाराज था आरोपी, परिजनों का हंगामा

Mon, 16 Sep 2024 05:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)

सार

हसनपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मायके वालों का आरोप है कि उसने पीट-पीटकर बेटी की जान ले ली। उसने इसका कारण दहेज का विरोध करना बताया है।
विज्ञापन
दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में दहेज के लिए पति ने  पीट-पीटकर 22 वर्षीय पत्नी मीना की हत्या कर दी। करीब डेढ़ साल पहले मीना की शादी हुई थी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी किसान विजय सिंह ने अपनी 22 वर्षीय बेटी मीना की शादी करीब डेढ़ साल पहले अपनी हैसियत के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ही गांव बाईखेड़ा निवासी सुंदर सिंह के साथ की थी। सुंदर मजदूरी करता है। बताते हैं कि शादी के बाद से ही मीना का ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे।

रक्षाबंधन के त्योहार पर मीना ससुराल से अपने मायके गई थी और उसके बाद ससुराल नहीं गई। वह मायके में ही रुकी हुई थी। आरोप है कि एक दिन पूर्व ही उसका पति सुंदर मीना को अपने साथ बुलाकर उसकी ससुराल ले गया था। रविवार की रात को मीना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


गला घोटने का भी आरोप लगाया गया है। मध्य रात्रि में पुलिस गांव पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मायके वालों ने पहुंच कर हंगामा किया। आरोप है कि दहेज में ससुराल वाले एक अपाचे बाइक और तीन लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि विवाहिता की हत्या का मामला संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें