फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या में मां बेटी और दोस्त को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पॉलीटेक्निक छात्र अभिजीत पटेल की हत्या के मामले में शनिवार दोपहर पुलिस ने मकान मालकिन और और उसकी बेटी व एक दोस्त को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी शलभ और उसके दोस्त सतेंद्र को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

फतेहपुर के जम्मूपुर निवासी अभिजीत पटेल को बुधवार देर रात हिमगिरी कालोनी में गोली मार दी थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई थी। अभिजीत यहां हिमगिरी में महिला सोनू त्यागी के मकान में किराये पर रहकर पॉलीटेक्निक कर रहा था। अभिजीत के भाई अभिषेक ने इस मामले में आरोपी शलभ, सतेंद्र कुमार निवासी लदावली थाना छजलैट, अंकित कुमार निवासी सैदपुर महीचंद थाना नगीना जनपद बिजनौर, सोनू त्यागी पत्नी गजेन्द्र त्यागी निवासी हिमगिरी कालोनी थाना सिविल लाइंस और सोनू त्यागी की बेटी एकता त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि मकान मालकिन सोनू त्यागी, उसकी बेटी एकता और अंकित कुमार को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार दोपहर तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें