पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मौढ़ा तैया गांव में रविवार देर रात चोरों ने खेतों में लगे सात टयूबवेल का सामान चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण काम करने खेतों पर आए तो उन्हें चोरी का पता चला। चोर सात टयूबवेल में लगे स्टार्टर, तार और ऑपरेटर सहित तीन मोटरों से कॉपर के तारों को निकाल कर ले गए। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे वह अपने खेत से काम करके घर चले गए थे। जब वह सोमवार सुबह अपने खेत पर काम करने के लिए पहुंचे तो वापस लौटे तो सात ट्यूबवेलों के ताले टूटे हुए पाए। चोर गांव निवासी किसान चंद्रपाल सिंह, राजेश, संजय, योगेंद्र, चरन सिंह, काविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह के ट्यूबवेलों से मोटर के तार, स्टार्टर, सहित तीन मोटरों से तांबे के तार निकाल कर ले गए। गांव में खेतों में लगे ट्यूबवेलो से सात बार पहले भी चोरी हो चुकी है। हर बार पुलिस में शिकायत की गई लेकिन चोरी वारदात थम नहीं रही हैं। आरोप है कि हर छह माह में उनके खेतों पर लगे टयूबवेलो से मोटर और उसका सामान चोरी हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को बार बार नुकसान हो रहा है। इस बार भी चोर एक लाख रुपये से अधिक के उपकरण मोटर आदि निकाल ले गए। थाना प्रभारी रंजन शार्मा ने बताया कि किसानों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की एक टीम को चोरों को पकड़ने के लिए लगाया गया है।