मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बिजनौर जनपद के नगीना सैयदवाड़ा निवासी अफजाल अहमद (50) टिकट चेकिंग स्टाफ को स्टेशन पर अचेत मिले थे। उनके पास से 56 हजार रुपये, मोबाइल और चश्मा मिला। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पातल भेजा गया। साथ ही सूचना परिजनों को दे दी गई। जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में अफजाल की उपचार के दौरान मौत हो गई।