महिला ने कहा कि आज तक मुझे झूठे वादे के सिवाय कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने उल्टा मुझे ही डांटा और कहा कि हमने उसे भू-माफिया घोषित कर दिया। नौकरी से बर्खास्त करा दिया है। अब क्या उसे फांसी लगवाएगी।
इस तरह मुझे अपमानित करके एसएसपी कार्यालय से पुलिसकर्मियों ने भगा दिया था। न्याय न मिलने पर 20 दिसंबर 2021 को धरने पर बैठने जा रही थी तो पुलिस ने मुझे ही घर पर बंधक बना लिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अपना वादा नहीं निभा आए तो शनिवार सुबह लीलावती अपने घर में भूख हड़ताल पर बैठ गई। सुबह से पुलिस तीन बार महिला को उठाने का प्रयास कर चुकी है।