फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: घरेलू विवाद के बाद पत्नी गई मायके, अगली सुबह फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Fri, 06 Aug 2021 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

शुक्रवार को बेटी जब मकान की पहली मंजिल के कमरे में पहुंची तो उसने अपने पिता का शव फंदे पर लटका देखा। बेटी की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के नया गांव आफत नगरी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र के नयागांव आफत नगरी मोहल्ले राजमिस्त्री अर्जुन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ  रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी।

शुक्रवार को बेटी जब मकान की पहली मंजिल के कमरे में पहुंची तो उसने अपने पिता का शव फंदे पर लटका देखा। बेटी की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें