फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत, मछली पालन के लिए खोदा गया था.. मालिक पति-पत्नी के खिलाफ केस

Wed, 17 Jul 2024 09:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में तालाब में डूबने से बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे पड़ोसी थे। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ के दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
बच्चों की डूबने की जानकारी मिलने के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में मंगलवार शाम अरशद उर्फ अशद (8) और साबिया (7) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों खेलते खेलते तालाब के पास पहुंच गए गए थे। देर रात दोनों का शव तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


इस मामले में तालाब मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तालाब में डूबकर जान गंवाने वाला अरशद उर्फ अशद पुत्र नईम (8) और साबिया पुत्री माजिद (7) मझोला के जयंतीपुर स्थित टीचर कालोनी के रहने वाले थे। दोनों बच्चों के परिवार आस पड़ोस में रहते हैं।

अरशद के पिता नईम एलईडी और टीवी ठीक करने का काम करते हैं, जबकि साबिया के पिता माजिद ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार शाम अरशद और साबिया खेलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोनों अन्य बच्चों के साथ तालाब के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


इसी दौरान अरशद और साबिया के पैर फिसल गए और दोनों तालाब में गिर गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और कॉलोनी के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अरशद और साबिया को बाहर निकाला गया लेकिन तब दोनों की मौत हो चुकी थी।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि अरशद उर्फ अशद के दादा मोहम्मद यामीन की तहरीर पर तालाब मालिक सैयद रहमान और उसकी पत्नी नासिरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि पति-पत्नी ने मछली पालन के लिए तालाब खुदवाया है।
विज्ञापन


लेकिन सुरक्षा के लिए कोई बेरीकेडिंग नहीं लगाई है। पति-पत्नी की लापरवाही के कारण मेरे पोते और पड़ोसी माजिद की बेटी की मौत हुई है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें