फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शिक्षक ने फेंककर मारा डंडा, छात्र की आंख में चोट, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर..उपचार के लिए भेजा

Tue, 16 Apr 2024 01:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मैनाठेर (मुरादाबाद)

सार

शिक्षक के डंडा फेंककर मारने से एक छात्र की आंख में चोट लग गई। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराता छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर में कक्षा में पढ़ाई के दौरान शिक्षक ने छात्र को डंडा फेंककर मारा। डंडे से छात्र की आंख में चोट लगी है। घायल को इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल भेजा गया है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोप में आरोपी शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में फत्तेहपुर खडंजा निवासी शरीयत हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका बेटा मोहम्मद शाकिर (14) क्षेत्र में ही डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल अल्लापुर भीकन में दसवीं का छात्र है। सोमवार को करीब एक बजे शाकिर अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

आरोप है कि इसी बीच सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक मोहम्मद हस्सान ने अकारण अपने हाथ में लिए डंडे से शाकिर को फेंककर मार दिया जोकि छात्र की बायीं आंख पर जाकर लगा, आंख से खून बहने लगा। साथ ही आंख में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

 
पिता का आरोप है कि इस संबंध में शिकायत करने पर आरोपी शिक्षक, प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ ने गाली-गलौज कर भगा दिया। उधर पीड़ित छात्र को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

कक्षा में छात्र मोहम्मद शाकिर पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा जिस पर शिक्षक ने डराने के लिए हाथ हिलाया तो हाथ से डंडा छूट कर छात्र को जा लगा। लापरवाही बरतने पर शिक्षक मोहम्मद हस्सान को स्कूल से निकाल दिया गया है। गाली-गलौज करने का आरोप निराधार है।   -अब्दुल शाद खान, प्रधानाचार्य, इंडियन पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें