फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल रोलर स्केटिंग चैपिंयनशिप में मुरादाबाद के पांच खिलाड़ियों ने सोना और दो ने जीती चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आइस हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैपिंयनशिप हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में आयोजित की गई थी। जिसमें मुरादाबाद के आठ खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, पांच रजत, दो कांस्य जीते पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता 29 और 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देश भर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें मुरादाबाद से कोच परमेश चरण की अगुवाई में आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल और अकादमी के आठ खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। चैंपियनशिप में 500 मीटर और एक हजार मीटर की दो रेसो का आयोजन किया गया।
वेदांग यादव ने दो स्वर्ण, विनायक शर्मा, देवांश और मनीष चौधरी ने दो-दो तथा ललताक्ष वीर सिंह ने एक स्वर्ण पदक जीता।
वैकुंठ ने एक और सार्थक चंद्र तथा ललताक्ष वीर सिंह ने दो-दो रजत पदक जीते। वैकुंठ, पूणर्या सिंगौरी ने एक-एक कांस्य पदक जीता। स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार झा द्वारा सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें