मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस की बाइक और स्कूली बच्चों की स्कूटी में टक्कर हो गई। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही स्कूटी सवार दो स्कूसी छात्रों को भी चोट आई है।
उपचार के लिए पुलिसकर्मियों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि स्कूली बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर डिवाइडर निर्माण के लिए पड़ी बजरी के कारण यह दुर्घटना हुई