मुरादाबाद में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रोड पर शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली से एक हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी बलदेवपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि पीछा करने पर बदमाश ने गोली चलाई।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हुआ है। हिस्ट्रशीटर के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। दूसरी तरफ हर्ष हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। कटघर क्षेत्र के संभल चौराहा ईदगाह रोड आदर्शनगर वाल्मीकि बस्ती निवासी हर्ष उर्फ सिद्दू बुधवार रात वह अपने दोस्त सुमित व तीन अन्य के साथ महबुल्लागंज में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान जोशियान मोहल्ले में सड़क पर बाइक खड़ी होने के कारण कार नहीं निकल पा रही थी। बाइक हटाने को लेकर लक्षित रस्तोगी से विवाद हो गया। उसी दौरान आरोपी लक्षित और उसके पिता राजेश रस्तोगी ने गोली मारकर हर्ष की हत्या कर दी थी।
इस मामले में पिता गुड्डू की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपी लक्षित रस्तोगी और उसके पिता राजेश रस्तोगी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।