यहीं हुई थी चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दो आरोपियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
डिलारी के राजपुर केसरिया गांव में तहखाने में चार लोगों के शव और अवैध शराबमिलने के बाद से मचे हड़कंप के बीच पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस रिकार्ड की बात की जाए तो जनपद में 33 और ‘राजेंद्र’ हैं। जो अवैध शराब की तस्करी में लिप्त हैं। ये वो आरोपी हैं जो आबकारी और पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पुलिस और आबकारी विभाग के लिए चुनौती ये है कि इन लोगों के संपर्क में रहने वाले और नए तस्करों को कैसे खोजा जाए।
इन थाना क्षेत्रों के हैं आरोपी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बंटी सैनी, संजय सिंह, मनवीर सिंह, प्रेम सिंह, गुरुदेव सिंह, मनजीत, रमेश सैनी, मझोला थानाक्षेत्र के अनिल सैनी, अज्जू, अनिल कसाना, कांठ थानाक्षेत्र के सवर्ण सिंह, सुखविंद, सोनी, अर्जुन, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के अनुज, मोनू उर्फ संजीव, कुंवर पाल, चंद्रपाल, भगवत, मलखन, जितेंद्र, भगतपुर थानाक्षेत्र के जगदीश, संजय, राम सिंह, राधा और पिंकी, ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के संजीव , रविंद्र, शेर सिंह, अंशुल कुमार, राजवीर शामिल हैं।
.. तो क्या राजेंद्र के साथियों ने भी बना रखे हैं तहखाने
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी निर्मल, ब्रह्मपाल, दलवीर ने पुलिस पूछताछ में अपने पिता राजेंद्र के कई साथियों के नाम बताए हैं। ये वो साथी हैं जो पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। सवाल उठ रहा है कि इन तस्करों ने भी कहीं राजेंद्र की तरह ही अपने घरों में तहखाने तो नहीं बना रखे हैं। पुलिस की टीमों ने संदिग्ध लोगों की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके अलावा अफसरों ने खुफिया विभाग की टीमों को भी अलर्ट किया है।