स्कूल में अध्यापक की नाैकरी लगवाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी हो गई। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कर दी है। बुद्धि विहार निवासी भावना चौधरी ने डीआईजी मुनिराज जी को शिकायत पत्र दिया है।
इसमें बताया कि 2019 में उसकी मुलाकात कानून गोयान स्थित भारतीय बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की प्रबंधक कमेटी की सदस्य स्नेहलता व उनके बेटे अमित भारद्वाज से हुई थी। पीड़िता ने दोनों से उनके स्कूल में अध्यापक की नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर स्नेहलता शर्मा व उनके बेटे अमित ने कहा कि हम तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे।
उसके लिए 10 लाख रुपये खर्च होंगे। स्नेहलता ने कहा कि मेरे पति हरस्वरूप स्कूल के प्रबंधक हैं। तुम उनके खाते में पैसे जमा करा दो। जिस पर पीड़िता अपनी रिश्तेदार कंचन की अमरोहा जिले के मूढाखेड़ा स्थित प्रथमा बैंक खाते से 22 फरवरी 2019 को चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पांच लाख रुपये नकद दिए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पीड़िता की नौकरी नहीं लगी। पीड़िता ने डीआईजी से पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।