फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी के साथ प्रेमिका को घर पर रखा, परिवार के लोग करने लगे अभद्रता, फिर निर्यातक ने दिया तीन तलाक

Sat, 18 May 2024 06:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद निवासी निर्यातक ने पत्नी को सरेआम तीन तलाक दे दिया। पत्नी को आरोप है कि पति जबरन घर पर प्रेमिका को ले आया। इसके अलावा ससुराल के लोगों ने भी उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने मामले में आठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागफनी थाना क्षेत्र में एक निर्यातक ने दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को सरेराह तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में पति समेत ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के तख्त वाली मस्जिद किसरौल मोहल्ले में रहने वाली पीड़ित महिला सिदरा कमाल ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जिसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग निवासी निर्यातक मोहम्मद कमाल के साथ नौ अक्तूबर 2013 को हुई थी। दंपती का एक बेटा है। पीड़िता का कहना है कि शादी में मिले दहेज से पति मोहम्मद कमाल, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद नाखुश थे। शादी के बाद से ही पीड़िता को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।

पीड़िता के सामने ही निर्यातक अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करता था। निर्यातक अपनी प्रेमिका को घर में ले आया और पत्नी के साथ ही उसे भी खा। पीड़िता का आरोप है कि ससुर और जेठ ने पीड़िता से अभद्रता की। पीड़िता कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत पीड़िता को प्रताड़ित किया गया ताकि वह परेशान होकर अपने मायके चली जाए या आत्महत्या कर ले।
विज्ञापन


11 दिसंबर 2023 को पीड़िता अपने मायके चली गई थी। पीड़िता के बच्चे को भी आरोपियों ने अपने घर में छिपाए रखा है। 31 अक्तूबर 2023 को करीब तीन बजे महिला अपनी मां के साथ डॉक्टर से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में पति मिल गया। आरोप है कि यहां पति ने महिला को तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

एक नवंबर 203 की सुबह दस बजे पति महिला के मायके पहुंचा और माफी मांगने लगा और अपने घर ले जाने लगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत आठ के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें