फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हाईटेंशन लाइन से झुलस गई मासूम, काटने पड़ गए दोनों हाथ, दिल्ली में चल रहा उपचार

Sat, 06 Apr 2024 10:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मैनाठेर (मुरादाबाद)

सार

मैनाठेर में करंट लगने से मासूम के दोनों हाथ काटने पड़ गए। उसका उपचार दिल्ली में चल रहा है। मामले में पुलिस ने पड़ोसी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में करंट लगने से मासूम की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थाना क्षेत्र मैनाठेर गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची अरसुमा के दोनों हाथ काटने पड़ गए। वह 24 मार्च को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई थी। दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने इंफेक्शन फैलने के कारण बच्ची के दोनों हाथ काट दिए हैं। उधर पिता की तहरीर पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मैनाठेर निवासी मोहम्मद जुबैर ने बताया कि उसकी बेटी अरसुमा (8) घर के पास ही रहने वाले यूनुस की पत्नी नाजरीन के पास कुरान पढ़ने जाती थी।

24 मार्च की सुबह सात बजे अरसुमा कुरान पढ़ने के लिए यूनुस के घर गई थी। यूनुस के घर की छत के पास से 11 हजार की बिजली लाइन गुजर रही है। आरोप है कि यूनुस और उसकी पत्नी नाजरीन ने 24 मार्च को उसकी बेटी को छत पर रखे वाटर टैंक में पानी भरा है या नहीं इसको देखने के लिए भेजा था।
विज्ञापन


जब उसकी बेटी अरसुमा छत पर पहुंची तो वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई थी। करंट की चपेट में आकर झुलसी अरसुमा को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद अरसुमा को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बच्ची के शरीर में इंफेक्शन फैलने लगा। तब डॉक्टरों ने बच्ची की जान बचाने के लिए उसके दोनों हाथ काट दिए।

बावजूद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं है। मैनाठेर कोतवाल सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि जुबैर की तहरीर पर यूनुस और उसकी पत्नी नाजरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें