फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोदीपुर स्टेशन पर दो दिन रुकेंगी आला हजरत समेत सात ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जंक्शन के नजदीक लोधीपुर बिशनपुर में चैत्र अमावस्या महापर्व पर दो दिन मेला लगेगा। गुरु जंभेश्वर के मंदिर में राजस्थान, उत्तराखंड से भी तमाम श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए रेलवे ने लोधीपुर बिशनपुर स्टेशन पर दो दिन के लिए आला हजरत समेत सात ट्रेनों को दो मिनट के लिए अस्थायी ठहराव दिया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि (14325) बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सात व आठ अप्रैल को सुबह 6:58 बजे, (14316) दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 7:45 बजे लोधीपुर बिशनपुर स्टेशन पर रुकेगी। (04303) बरेली-दिल्ली पैसेंजर सात व आठ अप्रैल को रात 10:22 बजे, (15910) अवध-असम एक्सप्रेस सुबह 10:29 बजे, (15011) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुबह 6:11 बजे, (22453) लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस रात 8:18 बजे, (22454) मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह 9:03 बजे, (15128) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दोपहर 2:40 बजे, (14321) बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस सुबह 8:31 बजे, (14322) भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस शाम 6:07 बजे, (14311) आला हजरत एक्सप्रेस सुबह 8:31 बजे लोदीपुर बिशनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें