फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: आजम खां के खिलाफ अवमानना मामले में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी

Fri, 05 Jan 2024 06:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद कोर्ट से समन जारी होने के बाद भी आजम खां पेश नहीं हुए। इस पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री और रामपुर के पूर्व विधायक आजम खां के खिलाफ अवमानना के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पाई। वकीलों की हड़ताल के कारण बहस नहीं हो सकी। अदालत ने बहस के लिए 19 जनवरी नियत की है। छजलैट थाने के सामने 2 जनवरी 2008 वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आजम खां की गाड़ी रुकवा ली थी।

विज्ञापन


जिसे लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। करीब 15 साल पुराने इस मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सजा सुनाई जा चुकी है। कई बार समन जारी होने के बाद भी आजम खां कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे।

तब उनके खिलाफ 2020 में एक और मुकदमा दर्ज किया गया था।। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि इस मुकदमे की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। अदालत ने बहस के लिए आगामी 19 जनवरी नियत की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें