फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के बदले धोखा: नाम और धर्म छिपाकर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 26 Feb 2022 12:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह भड़क गया और युवती के साथ गाली गलौच की। इस दौरान युवती को आरोपी के कमरे से उसका आईडी कार्ड मिल गया और फिर खुला युवक का राज...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। युवती का आरोप है कि एक युवक ने अपना वास्तविक नाम और धर्म छिपाकर उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित को जब आरोपी के वास्तविक नाम और धर्म की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत करने की बात की। इस पर आरोपी और उसका भाई भड़क गए और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने मुरादाबाद और संभल में कोविड 19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन फर्म भरने का कार्य किया था। इस दौरान उसकी दोस्ती युवक से हो गई थी। युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती कर ली थी।

आरोप है कि युवक युवती को कटघर थानाक्षेत्र में किराये के मकान पर ले गया और यहां उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह भड़क गया और युवती के साथ गाली गलौच की। इस दौरान युवती को आरोपी के कमरे से उसका आईडी कार्ड मिल गया। जिसे पता चला कि युवक संभल के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव निवासी है।
विज्ञापन


आरोपी का वास्तविक नाम और धर्म दूसरा है। युवती को पता चला है कि आरोपी के भाई ने भी अपना वास्तविक नाम और धर्म छिपाकर अन्य युवतियों के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी और उसके भाई ने पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी बबलू कुमार ने कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें