फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : ट्रेन के टॉयलेट में हुई डिलीवरी, नवजात का सहारा बने सीआरपीएफ जवान

Wed, 10 Nov 2021 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मंगलवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म। ट्रेन में मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने दिए चिकित्सा सहायता के लिए 10 हजार रुपये।
विज्ञापन
मदद के हाथ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन नंबर (02392) श्रमजीवी एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं, ट्रेन में मौजूद सीआरपीएफ के पांच जवानों ने आर्थिक रूप से कमजोर दंपती को 10 हजार रुपये  चिकित्सा सहायता के लिए उपलब्ध कराए। 

विज्ञापन


बिहार के भागलपुर निवासी सूरज अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी सिंपी के साथ मंगलवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे था। सूरज दिल्ली की एक फर्म में काम करते हैं। पति-पत्नी छठ पूजा के मौके पर अपने घर जा रहे थे। यात्रा के दौरान सिंपी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन उस समय मुरादाबाद स्टेशन के पास थी। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से तकरीबन छह-सात मिनट पहले ही सिंपी टॉयलेट गई और वहीं उसकी डिलीवरी हो गई। महिला के कराहने की आवाज सुनकर उसके पति ने टॉयलेट का दरवाजा खोला। टॉयलेट में संतान का जन्म देख वह घबरा गया। 

वहीं ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने समझदारी दिखाते हुए मदद के लिए फौरन महिलाओं को आगे कर दिया। इस बीच ट्रेन मुरादाबाद पहुंच गई। सिंपी और नवजात शिशु के लिए ट्रेन में मौजूद महिलाओं के अलावा सीआरपीएफ के जवान बड़ा सहारा बने। जवानों ने फौरन आरपीएफ को महिला की डिलीवरी होने की सूचना दी और रेलवे से चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराने को कहा। सूचना पाकर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सहायता के लिए पहुंच गईं और महिला को संभाला। साथ ही नवजात के लिए कंबल और गर्म कपड़ों की व्यवस्था की। 
विज्ञापन


वहीं सीआरपीएफ के जवानों ने दंपती की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण चिकित्सा सहायता के लिए 10 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरपीएफ के उपनिरीक्षक ने 108 एबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। आरपीएफ के कंपनी कमांडर धर्मेंद्र कुमार राणा ने बताया कि महिला का परिवार उसके साथ मौजूद है। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें