कुछ दिन पहले अनिरुद्ध सिंह, गोलू उर्फ कनिष्क निवासी छोटी मंडी गुलाबबाड़ी ने कहा कि तुम विकास यादव को हमारे पास लेकर आओ, बदले में हम तुम्हें पैसे देंगे। मुझे अपने भाई अंशुमन उर्फ काके की हत्या का बदला सुभाष यादव से लेना है। अनिरुद्ध के भाई की हत्या के मुकदमे में विकास का भाई सुभाष जेल में बंद है। सुभाष के पिता उसकी जमानत नहीं करा रहे हैं।
सुनियोजित योजना के तहत मोहित अपने दोस्त सचिन को साथ लेकर 16 मई की रात करीब 10 बजे विकास यादव को फोन किया। दोनों विकास यादव को बाइक पर बैठाकर डियर पार्क से आगे रफातपुर वाले रोड पर ले गए। यहां पर अनिरुद्ध सिंह, गोलू उर्फ कनिष्क, अभिषेक उर्फ यश, अभिनव सहित अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे।
आरोपी अपनी बाइक को चमरपुरा के जंगल में लेकर गया। खेत में स्थित समाधि के पास लेकर जाने पर पीछे से हमलावर आ गए। विकास यादव कुछ समझ पाता, तब तक मोहित, सचिन, अभिनव, अभिषेक उर्फ यश ने उसको पकड़ लिया। अनिरुद्ध व गोलू उर्फ कनिष्क ने अपने अपने तमंचे से विकास यादव के सीने पर गोलियां मारीं।