फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंबई आयकर विभाग की गजरौला में बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा किंग की अरबों की बेनामी संपत्ति को किया जब्त

Sun, 19 May 2024 12:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

गजरौला में मुंबई से आई आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। टीम के सदस्यों ने गजरौला पुलिस के साथ मिल ऑनलाइन सट्टा किंग रमेश चौरसिया की अरबों की बेनामी संपत्ति को कब्जे में ले लिया है। पूरे फार्म पर विभाग ने अपने बोर्ड लगा दिए हैं। सट्टा किंग कुछ समय पहले पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
गंगा पार मुबई की इनकम टैक्स द्वारा अटैच की गई सट्टा किंग की संपत्ति। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मुंबई के ऑनलाइन सट्टा किंग की अरबों की बेनामी संपत्ति को अपने अधीन कर लिया। गंगा पार चार गांवों के रकबे में फैले 15 सौ बीघे के फार्म पर चार बोर्ड लगा दिए। यह भूमि इनकम टैक्स की है। न कोई इसे बेचेगा और न खरीदेगा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन


इनकम टैक्स मुंबई की डिप्टी कमिश्नर कनिका नरूला ने मुंबई में पकड़े गए सट्टा किंग रमेश चौरसिया के मामले की गहनता से छानबीन की तो पता चला कि धनौरा तहसील क्षेत्र में उसकी 15 सौ बीघे से अधिक बेनामी भूमि है। जिसे उसने चार अलग-अलग कंपनी के नाम खरीदा। 

पहली कंपनी एआरसी एग्रो केमिकल एलएलपी नाम से है। जिसका रकबा सिहाली मेव में है। यहां पर 19 अलग-अलग गाटा संख्या में भूमि होने की जानकारी मिली। दूसरी कंपनी एआरसी एग्रीकल्चर एलएलपी के नाम सिहाली मेव के रकबे में जमीन है। यहां भी कई गाटा संख्या में भूमि है।
विज्ञापन


आदेश एग्रीकल्चर एलएलपी कंपनी के नाम से सिहाली मेव व जलाल नगर के रकबे में जमीन है। चौथी कंपनी आदेश एग्री फार्म एलएलपी नाम से है। इस कंपनी की जमीन सिहाली मेव, सीकरी खादर, तिगरी और हाशमपुर खादर के रकबे में है। 

शनिवार को मुंबई इनकम टैक्स की डिप्टी कमिश्नर कनिका नरूला के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम थाने से पुलिस बल लेकर गंगा पार जंगल में पहुंची। उन्होंने स्थानीय लेखपाल बुलाए। लेखपालों ने इन कंपनी के नाम अलग-अलग गाटा संख्या में भूमि को चिह्नित किया। 

नाप कराई तो यह 15 सौ    बीघे निकली। जिसे अपने अधीन कर लिया। टीम का कहना है कि यह बेनामी संपत्ति मुंबई के ऑन लाइन सट्टा किंग रमेश चौरसिया की है। 

चार गांवों के रकबे में फैली है बेनामी भूमि
मुंबई के सट्टा किंग की बेनामी का रकबा इतना बड़ा है कि पैदल चलते चलते थक जाएंगे। भूमि का रकबा सिहाली मेव, हाशमपुर खादर, तिगरी, जलालनगर, लठीरा, सीकरी खादर तक फैला है।

शनिवार को टीम के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने गई टीम में शामिल पुलिस कर्मी 15 सौ बीघे से अधिक के फार्म को देख चकित रह गए। टीम और राजस्व विभाग यह खंगालने में जुट गया है कि इस भूमि को उसने किसके माध्यम से खरीदा था। क्या यहां पर तो उसके गुर्गे नहीं हैं। 
विज्ञापन

मुंबई की इनकम टैक्स की टीम ने मुंबई के सट्टा किंग की अलग-अलग कंपनी के नाम बेनामी भूमि को अपने अधीन किया है। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस मौजूद रही। - श्वेताभ भास्कर सीओ मंडी धनौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें