फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: डिग्री कॉलेज में लिखीं जा रहीं थीं यूपी बोर्ड 10वीं की कॉपियां, 26 सॉल्वर गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 01:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद 

सार

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के पास बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे अनजान मोबाइल नंबर से आई फोन कॉल के आधार पर की गई है। फोन कॉल आने के बाद डीएम ने तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर रवाना की।
विज्ञापन
बी एस इंटर कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में बुधवार को सॉल्वर गैंग की मदद से कॉपियों पर सवाल हल कराए जाने का मामला सामने आया है। जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के गांव कुंआखेड़ा स्थित बीएस इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाएं क्षेत्र के भगवंत सिंह पीजी कॉलेज में लिखते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार महिलाएं, बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षक और शिक्षामित्र शामिल हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के पास बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे अनजान मोबाइल नंबर से आई फोन कॉल के आधार पर की गई है। फोन कॉल आने के बाद डीएम ने तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर रवाना की। सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह टीम भगवंत सिंह पीजी कॉलेज कुंआखेड़ा पहुंची। वहां एक कमरे में समूह में सॉल्वर उत्तर पुस्तिकाओं पर सवालों के हल लिखते हुए मिले। उनके पास कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर और केंद्र व्यवस्थापक की मुहर लगी हुई 15 उत्तर पुस्तिकाएं थीं। ये सभी उत्तर पुस्तिकाएं कुंआखेड़ा स्थित बीएस इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र की थीं।

पुलिस ने मौके से 26 लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनके कब्जे से 15 उत्तरपुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र की फोटो स्टेट कॉपियां मिलीं। बाद में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बाद में बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अतिरिक्त केंद्र प्रभारी सुभाष कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया।

ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं बलराम सिंह

भगवंत सिंह पीजी कॉलेज प्रबंधक डॉ. बलराम सिंह कृषक इंटर कालेज शरीफ नगर के प्रधानाचार्य हैं। इसके अलावा वह ठाकुरद्वारा के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि डॉ. बलराम सिंह की पहली नियुक्ति विषय विशेषज्ञ के रूप में हुई थी। बाद में उनका आमेलन प्रधानाचार्य के रूप में हो गया।
विज्ञापन

टीम में ये रहे शामिल

एडीएम वित्त युवराज सिंह, डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, ठाकुरद्वारा एसडीएम परमानंद सिंह, डिप्टी एसपी अनूप सिंह, ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी।

भगवंत सिंह पीजी महाविद्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका लिखे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर डीआईओएस और फ्लाइंग स्क्वॉड ने कॉलेज पर छापा मारा। जहां एक कमरे में 26 लोग मौजूद मिले। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर कराई जा रही है।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम, मुरादाबाद

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के बीएस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र है। यहां के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं एक डिग्री कॉलेज में लिखी जा रही थीं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 15 सॉल्वर हैं। उत्तर पुस्तिकाएं कब्जे में ली गई हैं। पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
- बबलू कुमार, एसएसपी, मुरादाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें