फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: टीएमयू में फिर सुसाइड... MD छात्र ने लटककर दी जान, चार दिन पहले महिला प्रोफेसर की मिली थी लाश

Thu, 04 Jul 2024 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के टीएमयू में एमडी के छात्र ने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। वह रांची के रहने वाले थे। पुलिस और प्रबंधन ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। चार दिन पहले महिला प्रोफेसर की लाश हॉस्टल में मिली थी।   
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज (टीएमयू)  के हॉस्टल में एमडी छात्र ओशो राग चौधरी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे फोन न उठने पर रूम पार्टनर और अन्य छात्रों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो ओशोराग का शव बेड चादर के सहारे फंदे पर से लटका मिला हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीएमयू प्रशासन की ओर से परिवार को सूचना दे दी गई है। कमरे से दवाइयां मिली हैं। झारखंड के रांची निवासी डॉ. ओशो राग चौधरी तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज में एमडी एनेस्थीसिया द्वितीय वर्ष के छात्र थे।

टीएमयू कैंपस स्थित हॉस्टल के कमरा नं एफ-106 में रहते थे। इनके साथ डॉ. आशीष प्रकाश भी रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे डॉ. आशी ने डॉ. ओशो के रूम पार्टनर डॉ. आशीष प्रकाश को फोन पर बताया कि बुधवार से ओशो का फोन नहीं उठ रहा है।
विज्ञापन


डॉ. आशीष प्रकाश भी बुधवार को रूम में नहीं थे। डॉ. आशीष प्रकाश ने मौके पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। डॉ. आशीष को कुछ शक हुआ और उन्होंने अपने बैचमे ट डॉ. नितेश विष्ट को बुला लिया।

इसके बाद उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोल लिया। तब देखा कि डॉ. ओशो का शव बेड की चादर के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने बुला ली।

पुलिस ने फोरेंसिक को मौके पर बुला लिया और पूरे कमरे की तलाशी ली। मौके से कुछ दवाइयां मिली हैं। जिसे टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप भी कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ओशो के पिता थे सीएमओ

झारखंड के रांची निवासी डॉ. ओशो राग चौधरी के पिता अपूर्व चौधरी सीएमओ थे। उनका देहात हो चुका हैं जबकि मां पूनम चौधरी टीचर हैं। ओशो अपने मां बाप की इकलौती संतान थे। अब परिवार में केवल मां पूनम ही बची हैं। पुलिस का कहना है कि पूनम रांची से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई हैं। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

टीएमयू के हॉस्टल के रूम में एमडी छात्र डॉ. ओशो राग चौधरी का शव फंदे पर लटका मिला है। फोन न उठने पर रूम पार्टनर और अन्य छात्रों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला था। वह एमडी एनेस्थीसिया द्वितीय वर्ष के छात्र थे। छात्र के परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। डॉ. एमपी सिंह, मीडिया प्रभारी, टीएमयू, मुरादाबाद

चार दिन पहले मिली महिला प्रोफेसर की लाश 

इससे पहले एक जुलाई को पैथोलॉजी डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अदिति मल्होत्रा (31) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव टीएमयू के गेस्ट हाउस के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। शव के पास एक चाकू और कुछ दवाइयां पड़ी थीं जबकि दरवाजा अंदर से बंद था।

पुलिस ने और फोरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तुड़वाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। हालांकि गले पर चोटों के चार निशान मिले हैं।

हरियाणा के रेवाड़ी के मॉडल टाउन निवासी डॉ.नवनीत कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनका रेवाड़ी में ही क्लीनिक है। बेटी अदिति ने रेवाड़ी से एमबीबीएस करने के बाद पूना से एमडी की डिग्री हासिल की।

अदिति हापुड़ के मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थीं। 11 जून को उन्होंने टीएमयू में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद वह टीएमयू के गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 103 में रह रही थीं।

अदिति का फोन रिसीव नहीं होने पर डॉ. नवनीत कुमार ने गेस्ट हाउस के स्टॉफ को कॉल की। कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

कर्मचारी ने स्टूल पर चढ़कर रोशनदान से देखा तो अदिति औंधे मुंह फर्श पर पड़ीं थीं। टीएमयू प्रशासन की सूचना पर पाकबड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर देखा तो असिस्टेंट प्रोफेसर मृत पड़ी थीं। उनके गले पर चोट के चार निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें