मुरादाबाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में अचानक आग भड़क उठी। इससे मौके पर मरीज और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। सुबह के 10 बजे रोजाना की तरह रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निर्मल ओझा मरीज का सीटी स्कैन करने बैठे थे।
देखते ही देखते जिला अस्पताल परिसर में लोगों व स्टाफ की भीड़ लग गई। अस्पताल की बिजली काट दी गई, जिससे शॉर्ट सर्किट की स्थिति में आग न फैले। सभी डॉक्टर व मरीज ओपीडी से निकलकर बाहर आ गए।
दमकल विभाग के चीफ फायर सेफ्टी ऑफिसर कृष्ण कांत ओझा भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने जिला अस्पताल के टैंक से पानी की सप्लाई ली और आग बुझवाई। अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र काम नहीं कर रहे थे। पानी की सप्लाई भी पाइप से जुड़ी नहीं थी।