फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिले विधायक, उठाई विश्वविद्यालय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश के चलते मूंढापांडे हवाई पट्टी पर रुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुफ्तगू में शहर विधायक ने जिले में सरकारी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई। करीब 45 मिनट की वार्ता में पीतल भट्ठी कारीगरों और औद्योगिक एरिया का भी मुद्दा रखा। सीएम ने मांगों पर विचार कर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों में मुरादाबाद, संभल, बिजनौर और अमरोहा का दौरा किया। अमरोहा के जोई मैदान पर जनसभा संबोधित करने के बाद सीएम लखनऊ रवाना होने के लिए बुधवार शाम सवा चार बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी पहुंचे। जहां बारिश होने लगी। उन्हें हवाई पट्टी पर रुकना पड़ा। इस दौरान शहर विधायक रितेश गुप्ता ने सीएम से जिले के विकास के संबंध में वार्ता की। जिले के छोटे बड़े मुद्दे पर करीब 45 मिनट गुफ्तगू हुई। विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि सीएम से जिले में सरकारी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की गई है। जिसपर उन्होंने यहां के छात्रों की दिक्कत को देखते हुए जल्द ही इस पर अमल करने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा पीतल भट्ठी कारीगरों के लिए शहर से बाहर स्थान दिलाने की मांग की गई। ताकि कारीगर बिना रोकटोक अपना काम कर सके। सीएम के सामने दिल्ली रोड पर औद्योगिक एरिया विकसित कराने की भी मांग उठाई गई। ताकि फैक्टरी स्थापित करने में नक्शा पास कराने जैसी कोई अड़चन आड़े न आए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, विधायक राजेश कुमार चुन्नू, महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, विशाल त्यागी, दिनेश सिसोदिया, चंद्र प्रजापति, राहुल शर्मा, ग्रीश भंडूला, शशि किरण, सुनीता शर्मा, अजय वर्मा, नितिन सोनी, हरीश जाटव, सर्वेश पटेल, अनुपेंद्र सिंह, अजीम पाशा, अभिषेक चौबे, विजयलक्ष्मी पंडित, मनीष गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें