फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो हनीट्रैप के जरिये लोगों को फंसाने लगीं युवतियां, दो गिरफ्तार, साथी फरार

Sat, 17 Jul 2021 10:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

गिरफ्तार की गई एक युवती दिल्ली और दूसरी हापुड़ की निवासी है। पुलिस पूछताछ में युवतियों ने कबूला है कि वह दिल्ली में नौकरी करती थीं। लॉकडाउन में नौकरी छूट गई तो उन्होंने ये धंधा शुरू कर दिया। पुलिस युवतियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो दो युवतियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनीट्रैप के जरिये लोगों को ठगना शुरू कर दिया। संभल के एक युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये की मांग की। शिकायत मिलने पर हरकत में आई सिविल लाइंस पुलिस ने रामगंगा विहार से दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार की गई एक युवती दिल्ली और दूसरी हापुड़ की निवासी है। पुलिस पूछताछ में युवतियों ने कबूला है कि वह दिल्ली में नौकरी करती थीं। लॉकडाउन में नौकरी छूट गई तो उन्होंने ये धंधा शुरू कर दिया। पुलिस युवतियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि 14 जुलाई को सचिन कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला भालेभाज खां सराय, सरायतरीन, थाना हयातनगर, जिला संभल ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे गुडबाड निवासी शाहजीपुरा सरायतरीन व विष्णु शर्मा निवासी मोहल्ला भालेभाज खां सराय, सरायतरीन थाना हयातनगर जिला संभल और गौरव निवासी मोहल्ला अंबेडकर गेट हयातनगर जिला संभल ने शादी करवाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


नौ जुलाई को आरोपी उसे संभल से अपने साथ सिविल लाइंस के रामगंगा विहार एक मकान में शादी के लिए लड़की दिखाने लाए थे। इस दौरान लड़की और उसकी बहन ने सचिन का मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद युवतियों ने सचिन से बात करनी शुरू कर दी थी। वह जीजू कहकर अपने जाल में फांसने लगीं। वह 14 जुलाई को अपने साथी दुर्गेश कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला सराय तरीन जिला संभल को साथ लेकर रामगंगा विहार में युवती के मकान पर पहुंचा जहां पर दो लड़कियां मौजूद थीं। 

वह जीजू कहकर अश्लील हरकतें करने लगीं। कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान चार युवक आ गए और उन्होंने युवतियों को अपनी बहन बताकर दोनों दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगे। इसके बाद आरोपी युवती और उसके साथी पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। 

रुपये न देने पर झूठा केस दर्ज कराने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। दोनों युवक रुपयों की व्यवस्था करने की बात कहकर वहां से निकल आए। इसके बाद पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने मकान पर दबिश देकर दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती हापुड़, जबकि दूसरी युवती दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी है। एएसपी ने बताया कि दोनों युवतियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

इस तरह अपने जाल में फंसाता है गिरोह
पुलिस पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ भोले व्यक्तियों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाकर रुपयों की मांग करती हैं। रुपये न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकियां देकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। 

युवतियों ने बनवा रखे हैं फर्जी आधार कार्ड 
पुलिस को युवतियों के पास से दो-दो फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। युवतियों ने बताया कि ये आधार कार्ड उनके साथी बनवाकर लाए थे। एएसपी ने बताया कि इस मामले की भी जांच की जा रही है कि फर्जी आधार कार्ड कहां बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें