फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन बाद सबसे कम 57 पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों के बीच मंगलवार राहत भरा रहा। 21 दिन बाद जिले में सबसे कम 57 पॉजिटिव केस मिले। संक्रमितों में दीनदयाल नगर के एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। इससे पहले जिले में तीन जनवरी को सबसे कम 33 लोग संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन

कोरोना की इस लहर की शुरुआत बीते दिसंबर के आखिरी हफ्ते में हुई थी। 23 दिसंबर को जिले में कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिले। इसके बाद चार दिन तक जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। लेकिन 28 दिसंबर से जिले में हर दिन संक्रमित मरीज मिले रहे हैं। एक दिन में छह सौ से अधिक मरीज भी मिले हैं। मंगलवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 57 लोगों मेें संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों की ये संख्या 21 दिन बाद सबसे कम है। दीनदयाल नगर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं नीलखंड कॉलोनी और चंद्र नगर के एक-एक परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पुलिस अकादमी में भी दो पॉजिटिव के मिले हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर मंगलवार को 380 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 1485 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें