फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर आज, होगी कार्यक्रमों की धूम, फूलों से सजेगा विकास भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर जिले की सरकारी इमारतें और मुख्य स्थलों पर सजावट की गई है। विकास भवन पर उद्यान विभाग द्वारा फूलों की सजावट की जाएगी। कर्मियों को भारतीय संविधान की पुस्तिका वितरण होगा। कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए ध्वजारोहण, प्रभात फेरियां सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर कमिश्नरी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, नगर निगम कार्यालय के अलावा फव्वारा चौक के अलावा कांठ रोड ओर दिल्ली रोड के बिजली के खंभों पर एलईडी लाइटिंग की गई है। तीन दिन से नगर निगम अभियान चलाकर शहर की लाइटें ठीक करा रहा है। अन्य विभागों की सरकारी इमारतें भी रंगीन रोशनी से नहाई हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रभात फेरी और अन्य आयोजन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होंगे। कुछ स्कूल कालेजों ने वर्चुअल कार्यक्रम भी रखे हैं। जिला उद्यान अधिकारी गया प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा विकास भवन के मुख्य द्वार के अलावा विकास भवन के सभी कार्यालयों पर फूलों की सजावट की जाएगी। प्रत्येक विभागाध्यक्ष को भारतीय संविधान की पुस्तिका भेंट स्वरूप दी जाएगी।
नगर निगम बनवाई रंगोली
नगर निगम ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में सफाई अभियान चलाया है। गणतंत्र दिवस पर सुबह शहर में विशेष सफाई कार्य होगा और सड़कों और मुख्य चौराहों और सरकारी कार्यालयों पर चूना डलवाया जाएगा। मुख्य स्थानों पर रंगोली भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें