फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में राजमिस्त्री ने फंदे पर लटका की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद में राजमित्री ने फंदे पर लटका की आत्महत्या
विज्ञापन

क्रासर
- पत्नी के मायके जाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित आफतनगरी अर्जुन (30) अपने परिवार के साथ रहता था। नौ वर्ष पहले उसकी शादी एकता कालोनी निवासी चंचल के साथ हुई थी। चार बेटियां वैष्णवी, आरोही, ईशी व कनक हैं। अर्जुन राज मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार अर्जुन शराब पीकर घर लौटा था। पत्नी चंचल ने विरोध किया तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी चंचल छोटी दो बेटियों ईशी व कनक को लेकर रात में ही मायके एकता कालोनी चली गई थी। घर पर अर्जुन के अलावा उसकी दो बेटियां और माता-पिता थे। सुबह बड़ी बेटी वैष्णवी चाय देने के लिए ऊपर कमरे में गई तब उसने पिता को फंदे पर लटकता देखा। वह दुपट्टे को फंदा बनाकर लटका हुआ था। मझोला पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें