संभल। विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद पति ने घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
हजरतनगर गढ़ी के निवासी कमल सिंह ने अपनी बेटी सरिता सिंह की शादी करीब दस साल पहले असमोली थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी नागेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि पति शराब का आदी है और आए दिन महिला को शराब के नशे में प्रताड़ित करता रहता हैैै। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। शुक्रवार को पति ने सुबह में नौ बजे के करीब विवाहिता को मानसिक रुप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बाद में अपने घर से निकाल दिया। मायके पहुंची महिला ने परिजनों को यह जानकारी दी तो वह थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।