मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने दीपावली पर्व से तीन दिन पूर्व पड़ने वाले साप्ताहिक बंदी के दिवसों में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान खुले रखने एवं उसके एवज में कुछ क्षेत्रों में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बंद रखने के आदेश दिए हैं। उक्त अवधि में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान प्रात: 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक खुलेंगे।
डीएम ने बताया कि नगर निगम मुरादाबाद में स्थित सभी दुकानों, वाणिज्य अधिष्ठान (फोटो स्टेट व टाइपराइटिंग व स्टील व पीतल के कलात्मक वस्तुओं के निर्माण के सभी पंजीकृत व अपंजीकृत प्रतिष्ठानों को छोड़कर) दो नवंबर मंगलवार को बाजार खुला रहेगा। नगर पालिका क्षेत्र बिलारी स्थित समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान तीन नवंबर बुधवार को बाजार खुला रहेगा। नगर पंचायत क्षेत्र पाकबड़ा स्थित दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान दो नवंबर को खुला रहेगा। इसके एवज में 11 नवंबर को अधिष्ठान बंद रहेंगे।