फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संभल में मंदिर के महंत की पीट-पीटकर हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव, हिरासत में एक आरोपी

Fri, 09 Jul 2021 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जानकारी के अनुसार, प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश पनप गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने महंत की पीट-पीटकर हत्या करने की बात बताई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंदिर परिसर में महंत का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश पनप गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने महंत की पीट-पीटकर हत्या करने की बात बताई है। 

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में बने प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज की गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पुलिस को दी। महंत की मंदिर परिसर में हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें