फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : चार जिलों की 28 सीटों में से नौ पर निर्विरोध निर्वाचन तय, इनमें से भाजपा की आठ

Fri, 09 Jul 2021 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

  • मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लाक से भाजपा ने घोषित नहीं किया था प्रत्याशी
  • कुंदरकी से निर्दल रईसन और नगमा आईं मैदान में, रईसन का पर्चा खारिज होने से निर्दल नगमा का निर्वाचन तय
  • मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा से भाजपा प्रत्याशी संतोष देवी के मुकाबले भाजपा के पूर्व सांसद के समर्थन से संजना देवी ने भी कराया नामांकन
  • ठाकुरद्वारा में संजना का नामांकन गलत बताते हुए भाजपाइयों ने किया हंगामा
  • अमरोहा में मंडी धनौरा सीट पर भाजपा के मुकाबले आए सपा-रालोद गठबंधन ने किया हंगामा
  • रामपुर के बिलासपुर में राज्यमंत्री के भाई के मुकाबले पर नामांकन की कोशिश में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख ने किया हंगामा
  • संभल में सपा की भीड़ को दौड़ाने पर विधायक इकबाल महमूद की पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल जिले की 28 ब्लॉक प्रमुख सीटों में से नौ प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनमें भाजपा के आठ प्रत्याशी हैं। मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इस सीट से दाखिल हुए दो निर्दलीय प्रत्याशियों में से एक का पर्चा खारिज हो जाने के कारण निर्दल नगमा का निर्वाचन तय है। 

विज्ञापन


फिलहाल मुरादाबाद में आठ में से भाजपा के समर्थन से तीन ब्लाक प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। इनमें मुरादाबाद ब्लॉक से मनीष सिंह, बिलारी से रूपा देवी, डिलारी से पूनम चौधरी शामिल हैं। 

मुरादाबाद जिले में ठाकुरद्वारा ब्लाक प्रमुख के लिए भाजपा के खाते से प्रत्याशी संतोष देवी ने नामांकन कराया। उनके मुकाबले पर भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के समर्थकों के साथ संजना देवी ने भी पर्चा दाखिल कराया। इसे लेकर ठाकुरद्वारा में भाजपा के दो खेमों में नोकझोंक के बाद जमकर हंगामा हुआ। भाजपा की संतोष देवी ने संजना देवी के खिलाफ  आपत्ति पत्र दिया। इसमें कहा है कि संजना देवी का नगर के वार्ड-13 में वोट हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने फर्जीवाड़ा कर ग्राम पंचायत की सूची में मुनीमपुर के वार्ड 11 से भी नाम दर्ज करवा रखा है। दो स्थानों पर वोट नियम विरुद्ध बताकर नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग की। सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) रमेश सिंह के आपत्ति स्वीकार नहीं करने पर भाजपाइयों की एआरओ से जमकर नोकझोंक हुई। संजना देवी का नामांकन निरस्त कराने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने ब्लाक दफ्तर के गेट पर धरना शुरू कर दिया। 

मौके पर पहुंचे एसडीएम परमानंद सिंह ने नियमानुसार जांच का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत किया। पर्चों की जांच के बाद शाम को चस्पा हुई सूची में उक्त दोनों के नाम बतौर उम्मीदवार शामिल थे। इसके अलावा तीन निर्दलीयों ने भी वहां पर्चा दाखिल किया है। ठाकुरद्वारा ब्लाक प्रमुख के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले में भगतपुर टांडा, मूंढापांडे, छजलैट में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के मुकाबले कई अन्य नामांकन हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें