फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे लोकायुक्त सचिव, महकमे में दिनभर चलती रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्राम पंचायत चांदपुर में विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच करने लोकायुक्त सचिव बृहस्पतिवार को मुरादाबाद आएंगे। उनके इस कार्यक्रम से महकमे में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव और एडीओ को जांच से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख के साथ मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से शिकायतकर्ता भूरे सिंह को भी जांच के दौरान मौजूद रहने की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

विकासखंड भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत चांदपुर में 200 से अधिक शौचालयों के निर्माण के दौरान कई अपात्र लोगों को योजना का लाभ देने और कई अन्य विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने की शिकायत ग्राम निवासी भूरे सिंह आदि ने 25 नवंबर 2019 को तत्कालीन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से की थी। इन शिकायतों की जांच तत्कालीन डीपीआरओ राजेश कुमार ने भी की। इसके अलावा तत्कालीन पीडी और डीडीओ ने भी जांच की। आरोप है कि इन सभी अधिकारियों ने निष्पक्ष ढंग से जांच नहीं की तथा आरोपियों को बचाने के लिए क्लीनचिट दे दी। शिकायतकर्ता ने जांच में गलत ढंग से क्लीनचिट देने का आरोप लगाते हुए पुन: इसकी शिकायत तत्कालीन डीएम से की। इस पर तीन अधिकारियों की समिति जांच के लिए गठित की गई। हालांकि तत्कालीन ग्राम प्रधान ओमवती की ओर से डीएम को दिए गए प्रत्यावेदन के बाद जांच इस आधार पर रुकवा दी गई थी कि समान शिकायतों की पुन: जांच नहीं कराई जा सकती।
इस पर शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की शिकायत फिर लोकायुक्तसे करते हुए जिले के अधिकारियों पर आरोपी तत्कालीन सचिव व प्रधान को बचाने का आरोप लगाया था। लोकायुक्त ने सचिव लोकायुक्त को जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच के लिए लोकायुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह 25 नवंबर को मुरादाबाद आ रहे हैं।
विज्ञापन

लोकायुक्त सचिव के बृहस्पतिवार को आगमन की सूचना से दूसरे दिन भी पंचायतीराज महकमे में हड़कंप मचा रहा। डीपीआरओ ने जांच के दौरान संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ को जांच से संबंधित सभी अभिलेखों के साथ मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिया है। लोकायुक्त कार्यालय के आदेश के मुताबिक तहसील प्रशासन की ओर से हल्का लेखपाल द्वारा भी शिकायतकर्ता भूरे सिंह को जांच के दौरान मुरादाबाद सर्किट हाउस में मौजूद रहने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें