सपा के प्रत्याशी सांसद डॉ. एसटी हसन को मंगलवार एक बजे कलक्ट्रेट आना था। इस बीच सपा के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी सांसद के घर अचानक पहुंच गए। तभी चर्चा शुरू हो गई कि सपा प्रत्याशी का टिकट कट रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के पसीने छूट गए।
किसी प्रकार कांग्रेस के पदाधिकारियों के कहने पर सांसद पर्चा दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। जल्दबाजी में सपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया लेकिन शपथ पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके। उस समय सपा मुख्यालय से कोई अधिकृत सूचना नहीं आई थी। देर शाम पार्टी के लोगों ने कहना शुरू किया कि सांसद का टिकट कट गया है। बिजनौर की महिला को पार्टी टिकट देगी।