फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Date: मुरादाबाद में 19 अप्रैल मतदान, 24 लाख लोग डालेंगे वोट, गिनती चार जून को होगी

Sat, 16 Mar 2024 05:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा। इस बार 24 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर अभी तक बसपा ने ही अपने उम्मीदवार के नाम का एलान किया है। 
विज्ञापन
चुनाव की तारीखों का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल यानि पहले चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती चार जून को होगी। इस सीट पर अभी तक बसपा ने ही अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। बीजेपी-कांग्रेस और सपा ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया।

विज्ञापन


इस बार सात चरणों में चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और अंतिम चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। नतीजे चार जून को आएंगे। मंडल के दो जिलों मुरादाबाद और रामपुर में चुनाव पहले चरण में होगा। अमरोहा लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। संभल में तीसरा चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे। 

मुरादाबाद जिले में बढ़े 69 हजार मतदाता

मुरादाबाद जिले में पहले कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 73 हजार, 436 थी। विशेष पुनरीक्षण अभियान की समाप्ति के बाद वर्तमान में मतदाताओं की संख्या बढ़कर कुल 24 लाख 42 हजार 843 हो गई है। अब जिले में कुल 69 हजार 407 मतदाता बढ़े हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक लाख 30 हजार 285 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। मतदाता सूची से 62 हजार 866 मतदाताओं के नाम अलग-अलग कारणों के चलते हटाए गए हैं।

18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 45 हजार हुई

18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या पहले 29 हजार 737 थी। अभियान के दौरान नए मतदाताओं की संख्या डेढ़ गुना बढ़कर 45,899 हो गई है। मतदाताओं की संख्या बढ़ाने में बीएलओ ने बेहतर कार्य किए हैं। कुल मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का अनुपात पहले 1.25 था, जो वर्तमान में बढ़कर 1.87 हो गया है।

महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11 लाख

महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 4303 थी। लिंगानुपात एक हजार पर 870 था। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11 लाख 46 हजार 14 हो गई है। अब 1000 पुरुष के समानांतर 884 महिलाएं हो गई हैं।

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़ी

जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पहले 13 हजार 97 थी। अभियान के दौरान दिव्यांगों को मतदाता बनाने के लिए कैंप लगाए गए। अब दिव्यांग मतदाताओं की कुल बढ़कर 16 हजार 696 हो गई है।

ट्रांसजेंडर मतदाता बनाए गए

जिले में ट्रांसजेंडर एवं सेक्स वर्कर के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर उनको मतदाता के रूप में पंजीकृत किया। अभियान के दौरान कुल 1593 सेक्स वर्कर मतदाता बनाए गए। पहले 1566 मतदाताओं का पंजीकरण था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें