फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से हवाई सेवा: अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए...मिला उड़ान का लाइसेंस, नए साल से पहले लोकार्पण संभव

Sat, 18 Nov 2023 09:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे से उड़ान के लिए लाइसेंस जारी कर दिया गया है। इसका लोकार्पण नए साल से पहले होने की उम्मीद है। इसके बाद से सेवाएं शुरू हो जाएगी। लाइसेंस पाने के लिए कई महीने से पत्राचार चल रहा था। 
विज्ञापन
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए... बहुत जल्द उड़ान का सपना पूरा होने वाला है। जी हां, शुक्रवार शाम डीजीसीए यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की ओर से मुरादाबाद हवाई अड्डे को लाइसेंस जारी कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच लगातार बातचीत हो रही है। जनवरी से पहले लोकार्पण की तैयारी पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


इससे लोगों का एक दशक पुराना इंतजार दिसंबर में खत्म हो सकता है। यहां से शुरुआत में 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। लोग मुरादाबाद से कानपुर व लखनऊ के लिए हवाई सफर कर सकेंगे। एक दशक पहले मुरादाबाद से दिल्ली के लिए उड़ान की मांग थी, क्योंकि सड़क मार्ग अच्छा न होने के कारण विदेशी ग्राहक पीतलनगरी की फैक्टरियों में आकर उत्पाद नहीं देख पाते थे।

यहां के निर्यातकों को दिल्ली या मुंबई जाकर अपने उत्पाद दिखाने पड़ते थे। अब चूंकि हाईवे सिक्स लेन हो गया है। मुरादाबाद से दिल्ली तक का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा हो जाता है, इसलिए दिल्ली के बजाय लखनऊ व कानपुर को वायु मार्ग से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


अब तक बस से लखनऊ जाने में सात घंटे व ट्रेन से सफर करने में साढ़े पांच घंटे लगते हैं। हवाई जहाज से यह सफर एक घंटे में पूरा हो जाएगा। इसी तरह कानपुर के लिए भी एक से सवा घंटा लगेगा।

15 साल पहले सर्किट हाउस में उतारा था हेलीकॉप्टर

शहर के निर्यातक 15 साल पहले विदेशी ग्राहकों को अपने खर्च पर दिल्ली से हेलीकॉप्टर में लाए थे। उन्हें सर्किट हाउस में उतारा गया था। तब इसमें लाखों रुपये खर्च हुए थे। उस समय निर्यातकों ने मांग उठाई थी कि मुरादाबाद के मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाए।

देर से ही सही, लेकिन मुरादाबाद के लोगों की उम्मीदों को पंख लगने जा रहे हैं। यदि लखनऊ व कानपुर के लिए उड़ान सफल रही तो बहुत जल्द मुंबई व बैंगलुरू के लिए उड़ान शुरू हो सकती है। फिलहाल मुंबई व बैंगलुरू जाने वाले लोग बरेली हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं।

शुक्रवार को डीजीसीए की ओर से हवाई अड्डे का लाइसेंस मिल गया है। अब हम जिला प्रशासन को सूचित कर रहे हैं। लाइसेंस के लिए काफी प्रयास करने पड़े। अंतत: हमारी मेहनत सफल हुई। सभी मुरादाबाद वासियों को बधाई। - संदीप कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें