फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami : वर्ल्ड कप में शमी के शौर्य का सम्मान करेगी यूपी सरकार, गांव में बनेगा मिनी स्टेडियम और जिम

Sat, 18 Nov 2023 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

अमरोहा में शमी के गांव में यूपी सरकार एक मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनवाएगी। अमरोहा के जिला अधिकारी राजेश त्यागी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। शमी ने मुम्बई में हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सात खिलाड़ियों को पैवेलियन लौटाया था। 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप क्रिकेट के हर मुकाबले में अपनी गेंदों से कमाल करने वाले अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में मिनी स्टेडियम बनेगा। इसे 16 बीघा जमीन पर विकसित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने गांव में जमीन चिह्नित कर ली है। जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शमी के गांव के विकास की घोषणा की है। शुक्रवार को वह अमरोहा में मौजूद रहे। उनके निर्देश पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी कुछ अन्य अधिकारियों के साथ शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचे।

सीडीओ ने बताया कि सहसपुर अलीनगर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत की 16 बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। निर्माण कार्य के लिए नक्शा तैयार कर लिया है। स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पैसा स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद सहसपुर अलीनगर ही नहीं आसपास क्षेत्र के तमाम किशोर और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

खेत में बनी पिच से शुरू किया था सफर

शमी के नाम के साथ जिस सहसपुर अलीनगर गांव का नाम लोगों की जुबान पर है, उसके खेत में बनी पिच से ही शमी ने क्रिकेट के सफर की शुरुआत की थी। समय के साथ अपनी गेंदबाजी को निखारते हुए आगे बढ़े शमी मेहनत के दम पर देश-दुनिया में छा गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें