उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के महीने के अंतिम सोमवार के दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया।
उत्तर प्रदेश: सावन महीने के अंतिम सोमवार के दिन श्रद्धालुओं ने मुरादाबाद के कामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/Ce9sqETBBt
बता दें कि सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन सावन सोमवार का व्रत किया जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन सोमवार व्रत सच्चे मन से रखता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार आखिरी सावन सोमवार के दिन अष्टमी और नवमी की तिथि का विशेष संयोग बन रहा है।