फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने किया निकाह से इनकार तो युवती ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में प्रेमी ने निकाह करने से इनकार किया तो एक युवती ने जहर खा लिया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती का कहना है चार साल पहले बिलारी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। आरोप है कि युवक ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ दिन पहले पता चला कि युवक किसी दूसरी युवती से निकाह करने वाला है। युवती ने उससे निकाह करने को कहा तो उसने मना कर दिया। जिससे आहत होकर युवती ने पर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज कराने के बाद वह चली गई। कटघर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें