रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने सीएए पर कहा कि देश में सीएए कानून लागू किया गया है, लेकिन कुछ लोग इसको लेकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस अधिनियम में देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता समाप्त नहीं हो सकती। यह मात्र उन लोगों के लिए है, जो हमारे पड़ोसी देश में सताए गए थे और अपनी रक्षा के लिए भारत की शरण में आए हैं। हमारे देश की परंपरा रही है कि जो शरण में आता है उसकी रक्षा करना हम अपना सौभाग्य समझते हैं लेकिन कुछ लोग तुष्टीकरण की नीति के कारण इसका विरोध करते हुए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
तबीयत खराब होने के कारण नहीं आ सकी थी कोर्ट
अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण मुकदमे में हाजिर नहीं हो पाई थी। इस कारण अदालत से मेरे खिलाफ वारंट जारी हुआ था। अब अदालत में आई हूं। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। जो महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। उन्हें सजा जरूर मिलेगी।