रामपुर। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इसके साथ ही यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
बुधवार को यातायात प्रभारी अपनी टीम के साथ बरेली गेट और माल गोदाम चौराहे पर पहुंचे। वहां उन्होंने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इस दौरान टेंपो, ट्रैक्टर-ट्राली, और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। इसके साथ ही वाहन चालकों को रात्रि में कोहरे के समय वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण न फैलाने की अपील की है। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि अभियान चलाया गया था जिसमें वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए थे। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। इसमें 80 वाहनों के चालान कर दस हजार का नकद जुर्माना वसूला गया है। संवाद