फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मुरादाबाद पहुंची खुफिया विभाग की टीम, शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। नया मुरादाबाद योजना के दो सेक्टरों में ताले डालने के प्रकरण में गुरुवार को खुफिया विभाग की टीम ने जांच करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। कालोनी के दो पक्षों में आपस में विवाद के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने शनिवार को ताले डाल दिए तो मामला जब सुर्खियों में आया। इसी के चलते बुधवार शाम को दोनों मंदिरों के ताले खोल दिए गए थे। ताले खुलने के बाद दोनों पक्षों में फिर से तनातनी हो गई थी।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद के सेक्टर 16 और 13 में दो मंदिरों को पार्क में बनाया गया था। एक पक्ष ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में शिकायत करके मंदिरों पर अपना कब्जा करके उन्हें पूजा अर्चना करने से रोकने का आरोप लगाया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने वहां पर भारी गंदगी पाई थी। मंदिर के चारों ओर गंदगी देखकर अधिकारियों ने शनिवार को ताले डाल दिए थे। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। हिंदू संगठनों ने इसे सीधे धर्म पर हमला बताया। डीएम और भाजपा विधायक राजेश चून्नू के हस्तक्षेप के बाद ताले खोल दिए गए थे। कुुछ लोगों ने ताले नहीं खोलने पर और उनके साथ एमडीए दफ्तर में मारपीट का आरोप लगाकर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद विधायक और जिलाधिकारी ने मामले को समझौता करा दिया। एमडीए के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर ताले खोले तो इसके बाद एक पक्ष ने खुशी मनाते हुए पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। गुरुवार को खुुफिया विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करके रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें